*7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1792 - आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1831 - बेल्जियम में संविधान लागू।
1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 -ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 -अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
**जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 - भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 -केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
**इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

*7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1898 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।
1934 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1938 - एस. रामचंद्रन पिल्लै - मार्क्सवादी नेता
1993 - किदम्बी श्रीकान्त - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।


*7 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1942 - शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
2010 - डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक

*7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅शबरी जयन्ती ।
🔅 श्रीनाथ पाटोत्सव (नाथद्वारा)।

Comments

Popular posts from this blog

RRB त्रिवेन्द्रम 9-9-2001

Current affair 07/02/2018

राजस्थान विशेष